Posts

Showing posts from October, 2022

25 वाँ लोकरंग विभिन्न संस्कृतियों का समन्वय - डॉ. रेणु शाही

Image
जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र द्वार इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वार्षिक समारोह  "लोकरंग 2022 "   का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकरंग के 'रजतजयन्ती' के रूप में मनाया गया है। इस कारण इसका विशेष महत्व है। दिनांक 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस समारोह का उद्घाटन श्रीमती गायत्री राठौड़ (प्रमुख शासन सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व व पर्यटन विभाग) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर डॉ. अनुराधा गोगिया अतिरिक्त महानिदेशक जवाहर कला केन्द्र जयपुर, अब्दुल लतीफ उस्ता, संग्रहाध्यक्ष जकेके, रामपाल कुमावत, प्रशासनिक अधिकारी, भरत सिंह केयरटेकर तथा कला एवं कलात्मक गतिविधियों से जुड़े गणमान्य लोग एवं कलाकार उपस्थित थे। लगभग हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी देश के विभिन्न राज्यों से हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों की दुकाने सजाई गयी। इसमें राजस्थानी चित्र कला के विविध रूपों को दिखने का मौका मिला, जैसे लघुचित्र कला एवं आधुनिक चित्रकला के मूर्त - अमूर्त दोनों रूपों को देखा गया। इसमें कुछ यथार्थवादी चित्रण भी देखने को मिलें जिनमें दैनिक जीवन से...

"मोहनदास से महात्मा" चित्रकार द्वारा गांधी के चित्रों का सृजन एवं प्रदर्शनी - संदीप सुमहेन्द्र

Image
जयपुर के चित्रकार चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चेहरे पर वात्सल्य और दृढ़ संकल्प के भावों को प्रमुखता से चित्रित किया। जवाहर कला केन्द्र में दो दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। चित्रकार द्वारा महात्मा के जीवन पर किया अध्ययन और चिंतन में मगन महात्मा के हर भावों को एवं तत्कालीन घटनाओं को बड़ी कुशलता से सृजित कर अपने चित्रों को जीवंत बनाया है। जवाहर कला केन्द्र की सुकृति आर्ट गैलरी में हुई गांधी के मोहनदास से महात्मा तक के सफर थीम पर बनाएं 27 चित्रों को प्रदर्शित किया। इन चित्रों में विशेष रूप से महात्मा के सिरहाने बैठी बालिका इंदिरा गांधी, उन्हें महात्मा का उद्बोधन देने वाले गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर सभी चित्र इनके आस-पास बैठे लोगों से जीवंत संवाद कर रहे हों ऐसा प्रतीत होता है। इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक प्रशांत बैरवा, संस्कृतिकर्मी सुधीर माथुर एवं सुधीर कासलीवाल ने किया। एक चित्र मे दांडी यात्रा के लिए गांधी का संकल्प, के साथ अन्य कुछ विशेष घटनाओं में एक बालिका को लाड़ करते...