बिंदु से ब्रह्मांड तक: तंत्र संवाद ' में श्री यंत्र, शिव - शक्ति और अमूर्त कला का अनूठा संगम
जयपुर की प्रसिद्ध कला संस्था जवाहर कला केंद्र में तंत्र संवाद चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ जयपुर| भारतीय तांत्रिक परंपरा, पवित्र ज्यामिति और आध्यात्मिक प्रतीकों की समकालीन दृश्य अभिव्यक्ति बनी आकर्षण का केंद्र भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और समकालीन अमूर्त कला के बीच रचनात्मक संवाद स्थापित करने वाली चित्रकला प्रदर्शनी ‘तंत्र संवाद : सनातन चेतना, अमूर्त विस्तार’ का शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र, जयपुर की सुदर्शन आर्ट गैलरी में शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में श्री यंत्र, शिवलिंग, शक्ति के विविध रूपकों, बिंदु, त्रिकोण, मंडल और पवित्र ज्यामिति से प्रेरित कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक चिंतन के दृश्य एवं सौंदर्यशास्त्रीय आयामों को प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक कला-प्रेमियों और दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय शीतल जोशी, राजस्थान प्रांत संगठक एवं जीवनव्रती, विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में कला, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित ...