Posts

Showing posts from December, 2025

66 महिलाओं ने चित्रों में सार्थक अभिव्यक्ति का चित्रण दर्शाया : संदीप सुमहेन्द्र

Image
विनीता आर्ट्स महिला कला आभा-8वां संस्करण 66 महिला चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवा महल में विनीता आर्ट्स एवं पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला कला आभा का 8वां संस्करण में आयोजित चार दिवसीय कला प्रदर्शनी का सार्थक आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ श्री नरेन्द्र वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (जयपुर-ई) ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सभी चित्रकारों से उनकी अभिव्यक्ति की बारीकियों को जाना तथा उनकी रचनात्मकता और कला कौशल की प्रशंसा की। कुछ समय बाद मेरी विनीता आर्ट्स की प्रबंधक विनीता जी से पुनः बात हुई तो पता चला कि 60 महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी है जिसमें किसी किसी चित्रकार की एक से ज्यादा पेंटिंग्स भी थी तो प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई थी। अगले दिन 6 चित्रकार और जुड़ी और चित्रकारों की संख्या 66 हो गई। मुझे भी इस प्रदर्शनी को देखने का अवसर मिला, तो जैसे ही मैं प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचा तो  चित्रकार रेखा अग्रवाल ने कहा कि मैं आपका लाइव पोर्ट्रेट बनाना चाहती हूं।...