अखिलेश निगम "कला सम्मान" से सम्मानित : संदीप सुमहेन्द्र


कौसा ट्रस्ट कला सम्मान 
- 2024 -

30 मार्च, 2024 को कौसा ट्रस्ट द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन केटी कला संग्रहालय, अमृतसर में किया गया।


इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव श्री राजेश रैना और संचालन ट्रस्ट के कार्यपालक निदेशक डॉ. ब्रजेश जॉली ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जाने-माने चित्रकार श्री कुलवंत गिल द्वारा संपन्न हुआ। इस विशिष्ट सम्मान हेतु देशभर के 11 कलाकारों का चयन इस वर्ष किया गया, जिनमें सर्वश्री / सुश्री डॉ. गोपाल किरोड़ीवाल, अखिलेश निगम, एस. मोहिंदरजीत सिंह, डॉ. रविंदर, डॉ. चन्द्रशेखर, अश्वनी कुमार वर्मा, बलवंत सिंह बलोरिया, नीनू विज, कमलजीत कौर, हरप्रीत नारंग और गायत्री वर्मा शामिल थे।

सम्मान प्राप्त सभी कलाकारों को कलावृत्त परिवार की और से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

संदीप सुमहेन्द्र

Comments

Popular posts from this blog

HARSHNATH : The height of excellence

भारतीय चित्रकला में गुरु-शिष्य परम्परा का विशेष महत्व : डॉ रेणु शाही

कलाविद रामगोपाल विजयवर्गीय - जीवन की परिभाषा है कला : डॉ. सुमहेन्द्र