राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट - कला छात्रों की सृजनात्मक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का शुभारभ

जयपुर। राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट एवं राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एल्यूमनी ऐसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्र कलाकारों की वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से आज दिनांक 26 फरवरी, 2020 को अकादमी परिसर में आयोजित की गई। 

मुख्य अतिथि महोदय श्री पुष्पेन्द्र भारद्वाज एवं श्री दौलतराम मीणा द्वारा सांय 05ः00 बजे प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। श्री पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि छात्र कलाकारों का सृजन बहुत आकर्षक एवं मनमोहक है, ऐसी प्रदर्शनियों के आयोजन से उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और वे और उत्सुकता से अपने सृजन में और निखार लाएंगे तथा कला जगत में राज्य का नाम और अधिक प्रसिद्व करेंगे ऐसी मैं आशा करता हूँ।

इस कला प्रदर्शनी में दृश्यकला के तीन विभागों के विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों से भागीदारी दी, लगभग 100 से अधिक छात्र कलाकारों की 150 कलाकृतियाँ इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई। कलाकृतियों में ड्राॅईंग, मूर्तिशिल्प, छापाकला, फोटोग्राफी, पेन्टिंगस  प्रदर्शित की गई। 

कला विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिये राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट के एल्यूमनी परिवार के साथ-साथ  कला जगत के कई गणमान्य कलाकार भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। पूर्व में राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट, एल्यूमनी द्वारा महाविद्यालय परिसर में ऑन द स्पाॅट कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे 80 छात्रों ने भाग लिया था, इसके परिणामों की घोषणा के साथ-साथ विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ कलाकार श्री आर.बी. गौतम, श्री कैलाश शर्मा एवं श्री समन्दर सिंह खंगारोत थे। पुरस्कृत विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैः- 1. मुकेश  कूमावत 2. जयन्त शर्मा 3. दीपांजली खण्डेलवाल 4. ज्योति कुमावत 5. कृष्ण कुमार 6. गीत जांगिड़

प्रदर्शनी ललित कला अकादमी परिसर की कला दीर्घा में 29 फरवरी, 2020, प्रातः 10ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

संदीप सुमहेन्द्र

Comments

  1. राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की एलुमनाई काआभार।
    साथ ही कलावृत्त का भी बहुत बहुत आभार की विद्यार्थियों को समय समय पर प्रोत्साहित करती रहती है। सभी का बहुत बहुत आभार व एलुमिनाई का भी बहुत आभार की एक सफल वार्षिक कला प्रदर्शनी करवाई गई

    ReplyDelete
  2. सोहन जाखड़ के आमंत्रण का शुक्रिया। राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के एल्युमनी सदस्यों को बधाई। सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाए। श्री एम के शर्मा जी का धन्यवाद, खूबसरत फोटो के लिए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. क्षमा कीजिए श्री संदीप सुम्हेंद्र जी का धन्यवाद, जो एम के शर्मा जी के सुपुत्र हैं।

      Delete
  3. राजस्थान के गौरवशाली कला संस्थान राजस्थान स्कूल अॉफ आर्ट के कुशल शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों की वर्ष भर की लगन एवं मेहनत इस कला प्रदर्शनी में दिखाई दी।महाविद्यालय की एल्युमनाई एवं राजस्थान के वरिष्ठ कलाकारों के सहयोग एवं निर्देशन में आयोजित कला प्रदर्शनी हेतु सभी को बधाई!!!!
    प्रदर्शनी में महाविद्यालय में चलने वाले पाठ्यक्रम के अनुरूप लगभग सभी माध्यमों में कलाकृतियों प्रदर्शित थी किन्तु एम वी ए के पाठ्यक्रम में संचालित वीडियोग्राफ़ी का अभाव दिखाई दिया। इस संबंध में विद्यार्थियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता महसूस करती हूँ । प्रतिभा

    ReplyDelete
  4. राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की एलुमनाई काआभार।
    साथ ही कलावृत्त का भी बहुत बहुत आभार की विद्यार्थियों को समय समय पर प्रोत्साहित करती रहती है। सभी का बहुत बहुत आभार व एलुमिनाई का भी बहुत आभार की एक सफल वार्षिक कला प्रदर्शनी करवाई गई


    Jayant sharma

    ReplyDelete
  5. बहुत सराहनीय एवं प्रशंशनीय कदम राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट एलुमनी के सभी साथियों का हार्दिक आभार जिनका प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से इस आयोजन में योगदान हैं और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
    कलावृत्त का भी हार्दिक आभार।

    ReplyDelete
  6. कलावृत का हार्दिक आभार इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल और चाक्षुष सौंदर्यबोध को बढ़ाने में मील के पत्थरों की भूमिका निभाते हैं।

    ReplyDelete
  7. कलावृत का राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की वार्षिक कला प्रदर्शनी का बहुत ही अच्छी तरह से कवरेज करने के लिए हार्दिक आभार!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय चित्रकला में गुरु-शिष्य परम्परा का विशेष महत्व : डॉ रेणु शाही

कलाविद रामगोपाल विजयवर्गीय - जीवन की परिभाषा है कला : डॉ. सुमहेन्द्र

युवा चित्रकार बहनों द्वारा सृजनात्मक चित्रण अभिव्यक्ति : संदीप सुमहेन्द्र