Posts

Showing posts from August, 2026

अक्षत पर अंकित अभिव्यक्ति "निरू छाबड़ा" की अनूठी कला-साधना : डॉ. सोनिया शर्मा

Image
चावल के सूक्ष्म दानों को बनाया  संस्कृति, देशप्रेम और सामाजिक चेतना की अभिव्यक्ति का माध्यम कैनवास बड़ा हो, तभी कला बड़ी हो—यह आवश्यक नहीं। कभी-कभी चावल का एक छोटा-सा दाना भी कलाकार की कल्पना और साधना का विस्तृत संसार समेट सकता है। जयपुर की निरू छाबड़ा ने चावल के दानों पर सूक्ष्म लेखन को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाकर इसी विचार को सार्थक किया है। एक दाने पर 108 तक अंग्रेजी अक्षर अंकित करने से लेकर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, मंत्र, सामाजिक संदेश और राष्ट्रीय महत्व के विषयों को चावल पर उकेरने तक उनकी कला ने एक अलग पहचान बनाई है। 1984 में शुरू हुआ एक अनूठा प्रयोग राजस्थान के जयपुर जिले के बधाल गाँव में जन्मी निरू छाबड़ा को बचपन से ही कला और अत्यंत बारीक लेखन में रुचि थी। उन्होंने महारानी गर्ल्स कॉलेज, जयपुर से बी.कॉम. तथा जयपुर के स्कूल ऑफ आर्ट्स से कला में डिप्लोमा प्राप्त किया। जयपुर के संग्रहालयों में संरक्षित सूक्ष्म कलाकृतियाँ उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करती थीं। विवाह के बाद उन्होंने अपनी रुचि को एक नई दिशा देने का निश्चय किया और वर्ष 1984 में चावल के दानों पर सूक्ष्म लेख...

देशभर के 50 सृजनकारों की चित्राभिव्यक्ति की सार्थक प्रदर्शनी का समापन : संदीप सुमहेन्द्र

Image
जयपुर शहर की प्रतिष्ठित कला दीर्घा में Pelete-D1 आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित देशभर के चयनित सृजनकर्ताओं के चित्रों, शिल्पकला और फोटोग्राफी में सृजित कलात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाने के लिए तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी 17 अगस्त, 2026 को सम्पन्न हुई। अपने विचारों की रेखांकित और भावपूर्ण चित्रण में अपनी चित्रण शैली, रंगों को नई प्रयोगात्मक तकनीक से कैनवास, कागज के साथ साथ मिट्टी और पत्थर में उकेर कर चित्र, शिल्प एवं कैमरे के द्वारा सृजित कर प्रदर्शित किये है। इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन वैदिक चित्रकार श्री रामू रामदेव ने किया, रामू रामदेव ने कहा कि इस सकारात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन करना मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। राजा रामचंद्राचारी जी के साथ हमने इस सुंदर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें नवांकुर कलाकारों के साथ-साथ वरिष्ठ कलाकारों एवं फोटोग्राफर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा, संवेदना और सृजनात्मक क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। प्रत्येक कलाकार की अपनी अभिव्यक्ति और दृष्टि सराहनीय है तथा सभी प्रतिभागी प्रशंसा के पात्र हैं। मैं पलेट बाय डी-1 आर्ट गैलरी के...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर Palette by D1 द्वारा 50 कलाकारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ: संदीप सुमहेन्द्र

Image
जयपुर, 15 अगस्त 2026। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर Palette by D1 कला दीर्घा में चित्रकला, फोटोग्राफी एवं मूर्तिकला की भव्य समूह कला प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रसिद्ध वैदिक कलाकार श्री रामु रामदेव जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महंत रघुनाथ दास जी (वैष्णव राजाराम चंद्राचार्य जी) भी विशेष रूप से पधारे और उन्होंने कलाकारों एवं कला-प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया। देशभर से प्राप्त लगभग 400 प्रविष्टियों में से विशेष जूरी द्वारा चयनित 50 कलाकारों की कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में स्थान मिला है। चयन प्रक्रिया में कलाकारों की मौलिकता, रचनात्मकता, तकनीक, विषय-वस्तु और कलात्मक अभिव्यक्ति को विशेष महत्व दिया गया। प्रदर्शनी में चित्रकला के साथ फोटोग्राफी एवं मूर्तिकला की विविध शैलियों और समकालीन प्रयोगों को भी प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन समारोह में Palette by D1 कला दीर्घा के संस्थापक श्री प्रणव चतुर्वेदी एवं श्री सुरजीत सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से उभरते एवं स्थापित कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और उनकी कला को व्यापक दर्शकों तक पह...