जयपुर के युवा चित्रकार अमित हारित के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का चेन्नई में शुभारंभ : लाखन सिंह जाट


 चेन्नई की "सरला आर्ट वर्ल्ड" कला दीर्घा में शुरू हुई।


जयपुर के युवा चित्रकार अमित हारित के चित्रों की प्रदर्शनी "ड्रीमस्केप्स" का उद्घाटन चेन्नई की प्रसिद्ध आर्ट गैलरी आर्ट वर्ल्ड 'सरला सेंटर फॉर आर्ट' में शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में अमित की 30 पेन्टिंग्स प्रदर्शित की गई हैं।

प्रदर्शनी के बारे में चर्चा करते हुए चित्रकार अमित ने बताया कि "मैंने अपनी इन पेंटिंग्स में पिछले कई वर्षों के प्रकृति और मनुष्य के साथ अपने दुनियावी अनुभवों को सहेजा है। जो मेरे चित्रों में एक अनोखी दुनियां से हमें रूबरू कराते हैं जहाँ मेरे द्वारा देखे हुये रूपाकार निजी दृष्टिकोण के साथ चित्रित हैं।"

अमित के चित्र देखकर उन चित्रों का यथार्थ जोकि ऐसी कल्पनाओं का संसार है जो स्मृतियों से प्रभावित है दर्शक को अपने भीतर खींचता चला जाता है। एक्रेलिक रंगों से कैनवास औऱ पेपर पर बने इन चित्रों में मनुष्य और प्रकृति के आपसी अंतर्संबंधों के विविध रूप देखने को मिलते हैं।

प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन पर चेन्नई के वरिष्ठ कलाकार प्लनिअप्पन और मुरलीधरन ने अमित के चित्रों में जो रहस्यमयी सिम्बल हैं उसके साथ पेंटिंग्स में दिखने वाले कलर और फॉर्म के आश्चर्यजनक प्रभावों को बहुत उत्कृष्ट बताया। उद्घाटन प्रक्रिया के पूर्ण होने पर आर्ट गैलरी की डायरेक्टर सरला दारूवाला ने सभी गणमान्य आगंतुओ और कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों एवं कलाकारों के अवलोकनार्थ 10 अगस्त तक जारी रहेगी।

समीक्षा : लाखन सिंह जाट

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय चित्रकला में गुरु-शिष्य परम्परा का विशेष महत्व : डॉ रेणु शाही

कलाविद रामगोपाल विजयवर्गीय - जीवन की परिभाषा है कला : डॉ. सुमहेन्द्र

युवा चित्रकार बहनों द्वारा सृजनात्मक चित्रण अभिव्यक्ति : संदीप सुमहेन्द्र